Tuesday, 16 April 2013

आयेगा वो दिन

एक दिन तो वो आयेगा,
जब तुम्हें यकीन आयेगा।
साथ बिताये वो दिन याद आएंगे,
गुज़रा वो ख़ुशी का पल याद आयेगा।।

जब एहसास होगा तुम्हें,
की तुम मेरे क्या हो।
हर चाहत-हर सपना मेरा हो तुम,
तुम्ही हर दुआ हो।।
ये मेरी जुबां नहीं,
मेरे दिल की दास्तां है।
मंजिल  कोई भी हो मेरी,
जहाँ तुम, वही मेरा रास्ता है।।

कभी तो तुम मेरी ये चाहत देखोगे,
कभी तो यकीन करोगे मेरे प्यार पर।
मुझे याद करोगे शायद,
गौर करोगे मेरे इकरार पर।।
कभी तो हम दोस्त बनेंगे दोबारा,
कभी तो हम में सुलह होगी।
कभी तो ये रात ढलेगी,
इंतज़ार करुँगी मैं, कब वो सुबह होगी।।

THE ILLUSION OF LOVE

You taught me a lesson for life,
Am forever indebted to you.
How can I ever payback?
For you have done so much for me.
You made me fall in love with you,
Made me feel you love me too.
I still can't believe you did that,
Like trash, you threw me.

I know the world is selfish,
But I didn't know you were a part.
I thought you were different,
But you tore me apart.
You left me bleeding,
You left me dying.
Had I known it would hurt this much,
I wouldn't have loved you from start.

You taught me how to love,
But forgot one thing.
You have to teach me too,
How to forget you.
How to fall out of love,
For I can't forget you ever.
You are my first love,
And I promise, my last too.

Monday, 15 April 2013

कटती ज़िन्दगी

जिसके साथ जीते थे,
सोचा था उसके बिना मर जायेंगे।
अगर चला जायेगा वो छोड़ कर,
तो ना जाने कहाँ जायेंगे।।

हैरानी हुई उसके जाने के बाद,
की साँस अब भी चल रही है।
दिल अब भी धड़कता है और,
उसे देख कर धड़कन बढ़ रही है।।

जानते हैं की वो नहीं आयेगा लौट कर,
फिर भी उसके आने के ख्वाब देखते हैं।
हर दिन जागते हैं हम,
उसे देखने की आस रखते हैं।।

दिन बीत जाता है, रातें कट जाती हैं,
पर वो प्यार, वो ख़ुशी जाने कब आयेगी?
सिर्फ साँस लेने को जीना नहीं कहते,
गुज़रने को तो ज़िन्दगी भी गुज़र जाएगी।।

Wednesday, 10 April 2013

DREAM OF THE DEAD

I like this place,
I like it here.
There's peace all around,
Serenity; far and near.

I wish I'd have been here,
Living here all my life.
It's a quite neighborhood,
Without any conflict, war or strife.

It's a the land of the quite,
The land of the dead.
Here, the breakfast is served with
Butter of peace on the silent bread.

They say you don't feel,
No feeling in this condition.
But i feel good to be dead,
a sense of content and satisfaction.

Satisfied to complete the life cycle,
Now, no more anger or pain.
And off went my alarm clock,
Damn! That bloody world again.

Friday, 5 April 2013

मन का डर

इतना दुःख मिला है,
मुस्कुराने में डर लगता है।
टूटी हूँ इस कदर की
साँस लेने में डर लगता है।
ऐसी दगा दी है उस दोस्त ने
अब तो दोस्त बनाने में भी डर लगता है।।

सहम जाती हूँ हर आहाट पर,
कहीं किसी तकलीफ़ का संकेत तो नहीं।
हर ख़ुशी देख कर ये संदेह होता है,
कोई सपना, भ्रम या मिथ्या तो नहीं।।
आँखों से आँसू बहा नहीं सकती,
नहीं जानती की खुद को संभाल पाऊँगी या नहीं।
पहले अश्रु के बाद बाढ़ ना आ जाये,
उस बाढ़ में डूब जाने से डर लगता है।।

अँधेरे की ऐसी आदत हुई है,
चिराग की एक किरण से डर लगता है।
इतने काँटों की चुभन के बाद अब,
पुष्प के कोमल स्पर्श से डर लगता है।
ऐसा गिराया है उसने ज़मीन पर,
मदद के लिए हाथ बढ़ाने से भी डर लगता है।
इतने ज़ख्म हैं इस दिल पे,
अब तो प्यार के एक कतरे से भी डर लगता है।।

कहाँ तो दोस्तों की महफ़िल सजा करती थी,
यारों में ही ज़िन्दगी मिला करती थी।
ऐसा साथ छोड़ा उस बेवफा ने,
अब तो किसी दोस्त की वाफाई से डर लगता है।
ऐसी दगा दी उस दोस्त ने की,
अब दोस्त बनाने से डर लगता है।।

अनजानी मंजिल की ओर

मत रो उसके लिए ऐ दोस्त,
तेरा ही दिल दुखता जायेगा।
कल की यादों के आंसुओं से देखेग़ी ,
तो आज भी धुंधला जयेगा।।

मैंने पूछा की किसके लिए रोती  है,
वो जो बीच रास्ते में तनहा छोड़ गया था?
तो वो बोली ''नहीं, उसके लिए
जिसने ज़िन्दगी भर थामने का वादा किया था''।।
वो कहने लगी,
"उसने कहा था की साथ निभाएगा,
अगर जाऊं तो रुख मोड़ देगा मेरा।
क्या पता था जिसे चाहा थे टूट के,
वो दगाबाज़ ही दिल तोड़ देगा मेरा।।

जो कली उसने अपने प्यार से सींची थी,
वो फूल बनी पर आज वो पुष्प भी मुरझा गया।
जिस धुप में उसके साथ जी रहे थे,
उस सूरज के आगे भी तन्हाई का बादल छा गया।।
सर झुकाए, रोते हुए,
ना जाने कहाँ बढ़ रही हूँ।
नज़रे उठाने में भी डर है,
ऐसी अँधेरी अकेली राह पर चल रही हूँ।।

Thursday, 4 April 2013

THE ETERNAL WAIT

i hate it
when you lie.
but, i'll wait
wait till i die.
for you to come to me
one day...
hold me
and take me away

i wanted us to be together
not for this life but forever.
but you don't and why will you?
for you love her.
you both be
with each other
she loves you and you i guess
this time love her...

i wanted you to know
i loved you then, i love you still
i always have,
i always will.
but its not about my wish,
its not what i want
its been a story about you two,
i just played a small part.
but its over now,
my role
and into the darkness i stroll....

you don't worry
just believe that am dead
stabbed and wounded
and my heart bled
but even on d trace
of blood on that knife
shouts and screams
that you were my only life

you are my only love
no matter what anyone says.
i'll still wait
wait for you always...

Tuesday, 2 April 2013

THE TRUTH

Yes, i smile
you think i'm happy
good, think that
that is why i laugh...

Yes, i get wet in rain
so that you don't see my tears
you think that i like it
that is why i sing...

I eat, sleep and breathe
everyday the same
you think i live
well, i survive...

Think all you want
but you'll never know
how much i cry every morning
and how much i miss you...